---Advertisement---

हत्या के प्रयास के मामले में चौकी लटोरी पुलिस की कार्रवाई – दो आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। ग्राम अनुजनगर चौकी लटोरी निवासी फुलमतिया राजवाड़े ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके सम्मिलित खाता के भूमि में दिनांक 12.06.2025 के रात्रि में भैंसा बांधने की बात को लेकर इसके पति इंदर साय राजवाड़े को इसका देवर चेतन राजवाड़े एवं भतीजा कृष्णा राजवाड़े के द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से दोनों मारपीट किए तथा रोड़ में उठाकर पटक दिए जिसे ईलाज हेतु लटोरी अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टर के द्वारा रायपुर हेतु रेफर कर दिया गया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर धारा 351(3), 109(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

चौकी लटोरी पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान आरोपी चेतन राजवाड़े पिता कृष्णदेव राजवाडे उम्र 28 वर्ष एवं कृष्णदेव राजवाड़े पिता स्व. राम राजवाडे उम्र 62 साल दोनों निवासी अनुजनगर चौकी लटोरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों आरोपियों के अपराध कबूल करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता व उनकी टीम सक्रिय रही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment