---Advertisement---

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने रात में किया गश्त प्वाइंट चेक – अफसरों और जवानों को दी सख्त हिदायत

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। पुलिसकर्मी रात्रि गश्त ड्यूटी सही तरीके से कर रहे है अथवा नहीं इसका जायजा लेने डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर 15-16 जून 2025 की दरम्यिानी रात्रि में विश्रामपुर के विभिन्न रात्रि गश्त प्वाईंट ड्यूटी में तैनात अधिकारी व जवानों को चेक किया। उन्होंने विश्रामपुर के बस स्टैण्ड सहित अन्य प्वाईंट पर रात्रि गस्त में लगे अधिकारी और जवानों को चेक कर सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए और अफसरों व जवानों को चेताया कि सक्रियता के साथ गश्त होनी चाहिए ताकि चोरी नकबजनी जैसी वारदात न हो, रात्रि में अनावश्यक घुमने वाले संदिग्धों की पूरी तस्दीक करें कि वह कहां से आ रहे और कहां जाना है। डीआईजी व एसएसपी श्री ठाकुर ने पुलिसकर्मियों को आम जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा मजबूत रात्रि गश्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment