---Advertisement---

संकल्प से सिद्धि की ओर 11 साल बेमिसाल पर भाजपा की बैठक सम्पन्न 

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/ रामनगर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि की ओर विषय पर भाजपा मण्डल बिश्रामपुर की बैठक ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित हुई। प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल बेमिसाल के समस्त उपलब्धियों को वक्ताओं ने प्रमुखता से रखा।

संकल्प से सिद्धि की ओर 11 साल बेमिसाल पर भाजपा की बैठक सम्पन्न 

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत के सपने पूरा करने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा सरकार का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन मण्डल के उपाध्यक्ष सूरज सेट्टी ने किया।

संकल्प से सिद्धि की ओर 11 साल बेमिसाल पर भाजपा की बैठक सम्पन्न 

इस अवसर पर जिला की मंत्री श्रीमती श्यामा पाण्डे, मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिरदार,श्रीमती मोहिनी झा, महामंत्री श्रीमती रुकमणि सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, स्काउट गाइड के अध्यक्ष शंकर यादव, दीना यादव, इंजी. विनय सिंह रामपुर सरपंच अंबिका सिंह, सरस्वतीपुर सरपंच सुर्यनारायण, भगवान मिश्रा, राजेश राजवाड़े, राहुल जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पासवान, भोजराज सिरदार, अलंकार नायक, प्रमोद प्रजापति, रविन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment