---Advertisement---

अवैध कब्जा को लेकर गोगपा का विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम करते हुए विधायक शकुंतला पोर्ते का किया पुतला दहन।

Follow Us
Spread the love

अवैध कब्जा को लेकर गोगपा का विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम करते हुए विधायक शकुंतला पोर्ते का किया पुतला दहन।

सूरजपुर/प्रतापपुर।

गोंगपा सूरजपुर जिला इकाई के नेतृत्व में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर क्षेत्रीय विधायक शंकुतला सिंह पोर्ते का संरक्षण का आरोप लगाकर ग्राम पंचायत भेड़िया बनारस मार्ग में किया गया चक्का जाम उक्त अतिक्रमण भुमि स्थानीय साप्ताहिक बाजार के साथ लगी हुई है,,जिसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पूर्व में कई बार आवेदन दे कब्जा मुक्त करने की मांग प्रशासन से की थी लेकिन कब्जा नहीं हटाए जाने से नाराज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आज अम्बिकापुर बनारस मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया वहीं स्थानीय विधायक का नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया,,जहां गोंगपा के युवा विंग की प्रदेश महासचिव रितु पेंद्राम ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आंदोलन की पार्टी रही है हम जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ते आ रहें हैं लेकिन बार बार आवेदन देने के बाद भी हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा था जिससे हमें प्रशासन को सुनाने के लिए ऐसा करने पर मजबूर हो रहे हैं आने वाले समय में दिए गए निश्चित तिथि पर कब्जा नहीं हटाया जाता तो फिर सड़क पर उतरेंगे और आरोप लगाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्र हो गया और स्थानीय विधायक के खिलाफ आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किए।

अपने मांगों पर अड़े रहे चक्का जाम होने के कारण दोनों तरफ सैकड़ो वाहनों की लाइन लग गई। आनन फानन में पहुंचे अधिकारियों ने समझने का प्रयास किया मगर भारी भीड़ और उग्र आंदोलन ने किसी की एक न सुन रही थी।

प्रतापपुर एसडीएम के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद करवाई किया जाएगा, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमणकार्यों के खिलाफ कई बार लिखित शिकायत किया गया मगर अब तक इस विषय में शासन प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं किया गया आखिर क्यों

चक्का जाम के दौरान मौजूद रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम, प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरों, प्रदेश महामंत्री निलेश पांडे, देवसाय पोया, राजकुमार पोया, रामाधीन पोया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment