---Advertisement---

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर

Follow Us

सूरजपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के 55 वें जन्मदिवस पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर आयोजित कर 21 यूनिट रक्त दान किया गया।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने भी रक्तदान किया एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में आंतरिक लोकतंत्र और पारदर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण सुधार किए है इससे संगठनों की सदस्यता में वृद्धि हुई है और युवा भागीदारी बढ़ी है बता दें कि राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं राहुल ने अपनी शिक्षा भारत और विदेश दोनों जगह प्राप्त की है उन्होंने फ्लोरिडा के रोलिन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. फिल. की डिग्री हासिल की है अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय लंदन में एक कंसल्टिंग फर्म,मॉनिटर ग्रुप के साथ काम किया और बाद में भारत आकर मुंबई में एक प्रौद्योगिकी आउटसोर्सिंग कंपनी,बैकॉप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना में मदद की राहुल गांधी कांग्रेस के आधार स्तम्भ है।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नीरज तायल, राहुल जायसवाल, अविनाश यादव के उपस्थिति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एनएसयूआई से एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजेश साहू, रुद्र सिंह, शिवम साहू, लिवनेश सिंह, आकाश प्रताप सिंह, ऋतिक डालमिया, हिमांशु सिंह, युवध सिंह, अमन नायक, आशीष साहू, कुनाल यादव, आशीष सिंह, प्रियांश तिवारी, अफरोज अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment